दिल पर दस्तक — हिंदी रोमांटिक कविता Ghazal on knock

Ghazal-on-knock

दिल पर दस्तक — हिंदी रोमांटिक कविता

यह कविता उस अनोखे अहसास को दर्शाती है जब किसी प्रिय की मौजूदगी दिल में नई ऊर्जा और रोमांच भर देती है। यह दिल को रोमांचित करती है और पाठक को प्रेम की दुनिया में ले जाती है।

 दिल पर दस्तक (कविता)

दिल पर दस्तक दी किसने,

बदन को सिहरन दी किसने?

थरथराने लगा मेरा रोम-रोम,

मन रोमांचित कर दी किसने?

हवाओं के झोंके संग आया कोई,

धड़कनों को बढ़ा दी किसने?

डगमगाने लगे हैं क़दम मेरे,

मुझे यूँ आवाज दी किसने?

तन्हाई मुझे अब भाने लगी है,

बैचैन मन को आग लगा दी किसने!!!


आहट हुई हवाओं में,

हमने सोचा,

तुम आ रहे हो।

और दिल हवाओं सा लहराने लगा!

तुम जो आए,

दस्तक देकर,

हमने समझा,

ठहरोगे जिंदगी भर,

अपना घर समझकर!!!!


तुम्हारा अहसास रहा,

दिल के कितने पास रहा।

जहां भी गया,

एक खुशबू से महकती रही।

चांदनी रात में भी,

सितारों के साथ भी,

ये नज़र जहाँ उठती रही,

तुम्हारा अहसास रहा,

दिल के कितने पास रहा।

सुनाई दी वो दिल की धड़कन थी,

मेरी यादों में केवल तुम ही तुम थी।

तुम्हारा अहसास रहा,

दिल के कितने पास रहा!!!!


कविता का अर्थ 

यह कविता प्रेम, अहसास और तन्हाई के मधुर मिश्रण को दर्शाती है। यह बताती है कि किसी प्रिय की उपस्थिति कैसे हमारे मन और दिल को रोमांचित कर देती है।

 जीवन और संदेश

-प्रेम में अहसास और मौजूदगी की अहमियत होती है।

-तन्हाई भी प्रिय की याद में मधुर बन जाती है।

-दिल की धड़कन और रोमांच जीवन को जीवंत बनाते हैं।

निष्कर्ष


“दिल पर दस्तक” एक रोमांटिक हिंदी कविता है जो प्रेम और अहसास की गहराई को उजागर करती है। यह हमें याद दिलाती है कि प्रेम और स्मृतियाँ दिल को रोमांच और ताजगी देती हैं।


👉 और ऐसी ही भावनात्मक हिंदी कविताओं के लिए ब्लॉग को पढ़ें । 

धन्यवाद 👏 

इन्हें भी पढ़ें 👉 जीवन के दर्द भरी कविता हिन्दी में 

-राजकपूर राजपूत राज 


Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ