जीवन ऐसा होना चाहिए – हिंदी कविता zindagi-aisa-hona-chahiye

🌸 जीवन ऐसा होना चाहिए – हिंदी कविता zindagi-aisa-hona-chahiye 🌸

जीवन में हमें कुछ चीज़ें हमेशा याद रखनी चाहिए—सावधानी, प्रेम, दूसरों की इज्जत और धैर्य।

यह कविता हमें यह सिखाती है कि जीवन केवल जीने के लिए नहीं है, बल्कि सुरक्षित, प्रेमपूर्ण और जिम्मेदार ढंग से जीने के लिए भी है।

✨ कविता: जीवन ऐसा होना चाहिए ✨

जीवन ऐसा होना चाहिए,

तुम चाहो जैसे होना चाहिए। 🌿

करोना से अगर बचना है तो,

मुंह में मास्क ज़रूर होना चाहिए। 😷

इतनी भी दौड़ अच्छी नहीं,

नहीं दूर अपनों से होना चाहिए।

तेरे पास मैं आऊँगा जरूर,

मगर तेरे सीने में प्यार होना चाहिए। 💖

बुरे वक्त भी गुजर जाएगा धीरे-धीरे,

दिल को इत्मीनान होना चाहिए।

जीवन ऐसा होना चाहिए,

तेरे बगैर सुना होना चाहिए।

दर्द ही तो है प्यार,

कोई सहला देना चाहिए।

रूठकर न जाऊँ कहीं,

कोई मना लेना चाहिए।

जीवन ऐसा होना चाहिए,

दर्द किसी का हो,

तुम्हें भी महसूस होना चाहिए।

गला रेत कर बचाव करते हो,

तुम्हें इंसान नहीं होना चाहिए।

आतंक की एक ही सजा,

दूसरों से जो करते हैं,

उसके साथ भी होना चाहिए।

न कभी भटका है,

न कभी नादान है,

बस दूसरों को मारने का पागलपन है,

इसकी कोई बचाव नहीं होना चाहिए।

-राजकपूर राजपूत राज 

zindagi-aisa-hona-chahiye


🌟 और अंत में कविता हिन्दी 🌟

यह कविता यह संदेश देती है कि जीवन संतुलित, सावधान और प्रेमपूर्ण होना चाहिए।

हमें अपनी जिम्मेदारी समझनी चाहिए, दूसरों का सम्मान करना चाहिए और सच्चाई और इंसानियत के मार्ग पर चलना चाहिए।

जीवन का असली मज़ा तभी है जब हम प्यार, धैर्य और न्याय के साथ हर पल जीते हैं। 🌟💖

इन्हें भी पढ़ें 👉 मृत्यु एक सुखद अहसास 


Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ