यादों की गहराई — हिंदी प्रेरणादायक कविता Memories and Love poem Hindi 


यह कविता हमें बताती है कि जीवन में कुछ यादें और कुछ पल हमेशा हमारे दिल में रहते हैं। चाहे समय कितना भी बदल जाए, ये यादें हमारी भावनाओं और अस्तित्व का हिस्सा बन जाती हैं।

 यादों की गहराई (कविता)


कुछ सुनहरे पल मिले थे, वो खास हैं,
जिसका मेरे दिल को अभी भी अहसास है।
आज भी चला जाता हूँ उन्हीं नजारों में,
तू नहीं है वहाँ, इसलिए मेरा मन उदास है।
मेरे जीने में मत जा, चलता फिरता लाश हूँ,
जी रहा हूँ मैं, तू मेरी धड़कनों के आसपास है।


अवसादी सा मन मेरा,
घुम-फिर ख्याल करता है तेरा।
भूलने की कोशिश होती है,
फिर आ जाते हो मन में मेरा।
मैं जानता हूँ, तुम वापस न आओगे,
ये बसंत, ये पतझड़ तेरा।
दुनिया कहीं न कहीं उलझी है, मैं भी,
फिर क्यों ध्यान आता है तेरा?


धड़कन न धड़का किसी के लिए,
जैसे लोगों ने रुचि दिखाई, पैसों के लिए।
मैंने भी किया कोशिश, फिर तेरा ध्यान आ गया,
पैसों से बेहतर, तुम हो मेरा ख्याल आ गया।
चलती ट्रेन, दौड़ती बसें, टिकट काटते कंडेक्टर,
शोरगुल के बीच में सदा रहा सफ़र।
फुर्सत न निकाली और ख्याल न किया,
कमी महसूस हुई और तेरा चेहरा याद किया।
जीवन की रिक्तता में, तुम पूर्ति हो,
बस तेरी याद और धड़कन में शांति है।
क्या यही जीवन का सार है,
जो मिलें न वहीं संसार है?
Memories-and-Love-poem-Hindi


 कविता का भावार्थ

यह कविता प्रेम और यादों की गहराई को दर्शाती है। यह बताती है कि कुछ यादें जीवन में स्थायी होती हैं और वे हमारी खुशियों और शांति का स्रोत बनती हैं।

 जीवन और संदेश
जीवन में प्रियजन और यादें महत्वपूर्ण होती हैं।
धन और बाहरी चीज़ों से ज्यादा हमारी भावनाएँ महत्वपूर्ण हैं।
खोई हुई यादें भी हमें दिशा और शांति देती हैं।

निष्कर्ष

“यादों की गहराई” एक ऐसी कविता है जो खोई हुई यादों और भावनाओं को शब्दों में बुनती है। यह हमें याद दिलाती है कि जीवन में प्रेम, यादें और हृदय की भावनाएँ ही सच्ची पूर्ति देती हैं।
👉 ऐसी ही और भावनात्मक हिंदी कविताओं के लिए ब्लॉग को पढ़ें । धन्यवाद 👏 
-राजकपूर राजपूत राज 

---राजकपूर राजपूत''राज''