मेरे दिल की धड़कन — हिंदी प्रेम कविता Love and Emotions- Poetry Hindi

मेरे दिल की धड़कन — हिंदी प्रेम कविता Love and Emotions- Poetry Hindi 

यह कविता उस गहरी संवेदना को दर्शाती है जब दिल में किसी प्रिय का नाम हो और उसकी अनुपस्थिति से जीवन अधूरा लगे। प्रेम, स्वीकृति और अहसास की यह कविता पाठक को भावनात्मक यात्रा पर ले जाती है।

मेरे दिल की धड़कन (कविता)

सुन लिया ना,
मेरे दिल की धड़कन,
जिसमें तेरा ही नाम है।
अब तुम्हीं कहो,
तेरे बिना मेरा क्या काम है।
मेरी मर्जी नहीं चलती,
मेरी सांसों में,
मेरे ख्यालों में,
मुझे राहत नहीं मिलती,
जब तेरी आहट नहीं मिलती।
मेरी सांसों को ताजगी मिलती है,
तेरी खुशबू पाकर,
तुझे पाकर।
अब सुन लिया ना,
मेरे दर्द को,
मेरी बेचैनी को,
इसलिए मेरे पास आओ।


तुम अपनी तरफ का सच जानते हो,

मैं अपनी तरफ का।
तुम्हारा ज़िंदगी कह रही है,
तुम्हें सच लग रहा है,
मैं भी कह रहा हूँ,
मुझे सच लग रहा है।
लोगों से पूछोगे,
उनका झुकाव भी समझोगे।
जिस तरह होगा, उनके लिए वही सच होगा।
इसलिए आओ बैठें,
कुछ तुम स्वीकारो, कुछ मैं,
स्वीकार से दूर होगा मेरा और तेरा "मैं"।
स्वीकृति में स्थापित बुद्धि,
टकराव को समझती है,
सहजता से सम्मान मिलता है।

मगर तुमने तो माइंड सेट कर लिया है,
हर जगह, हर चीज़,
बस तुम्हारे लिए अपरिवर्तनीय है।
कितना कठोर स्थापित बुद्धि है!
समझ केवल स्वीकार करने की चीज़ है,
हूँ-ब-हूँ अनुभूति की चीज़ है।
ज़रा सा अपना विचार मिला किसी के अस्तित्व के लिए,
तुम्हारे लिए ख़तरा हो सकता है।
Love-and-Emotions- Poetry-Hindi



 कविता का भावार्थ

यह कविता प्रेम और अहसास की जटिलताओं को दर्शाती है। यह बताती है कि प्रेम केवल भावनाओं का आदान-प्रदान नहीं है, बल्कि स्वीकृति, समझ और संवेदनाओं का मेल है।
 जीवन और संदेश
-प्रेम में सच और भावनाओं की पहचान महत्वपूर्ण है।
-स्वीकृति और समझदारी से संबंध मजबूत होते हैं।
-अहसास और संवेदनाओं की गहराई से ही जीवन में शांति मिलती है।
निष्कर्ष
“मेरे दिल की धड़कन” एक ऐसी हिंदी कविता है जो प्रेम, भावनाओं और स्वीकृति की गहराई को शब्दों में बुनती है। यह हमें याद दिलाती है कि सच्चा प्रेम केवल देने और समझने से ही जीवंत होता है।
👉 और ऐसी ही प्रेरणादायक हिंदी कविताओं के लिए ब्लॉग को पढ़ें । धन्यवाद 👏 
-राजकपूर राजपूत राज 
इन्हें भी पढ़ें 👉 मैंने तुम्हारी स्वीकृति ली कविता 



Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ