लम्हा तेरी यादों का: अधूरी मोहब्बत और तन्हाई की दर्दभरी हिंदी कविता Hindi Poem on Memories

लम्हा तेरी यादों का: अधूरी मोहब्बत और तन्हाई की दर्दभरी हिंदी कविता Hindi Poem on Memories कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो भले ही खत्म हो जाएं, लेकिन उनकी यादें हमेशा हमारे साथ रहती हैं।
यह कविता उसी एहसास को बयां करती है—जहाँ इंसान तन्हाई में भी अपने अतीत को थामे रखना चाहता है, क्योंकि वही उसे जीने की वजह देता है। जो स्मृतियों के सहारे जीवन भर सुकून मिलता है । 

लम्हा तेरी यादों का: अधूरी मोहब्बत और तन्हाई की दर्दभरी हिंदी कविता 
Hindi Poem on Memories


लम्हा तेरी यादों का
लम्हा तेरी यादों का
मेरे साथ रहने दे,
मेरे सफ़र में तन्हाई है—
उसे मेरे साथ रहने दे।
जब भी थक जाता हूँ,
तेरी यादों में खो जाता हूँ।
बेशक हूक-सी उठती है,
फिर भी उसे मेरे साथ रहने दे।
जीने के लिए वजह चाहिए,
सुकून के कुछ पल चाहिए।
बहुत कुछ मिल जाता है
तेरी यादों में—
इसलिए उन्हें
मेरे साथ रहने दे।

A Moment of Your Memories

मैं भूलना तो चाहता हूँ,
लेकिन भूल नहीं पाया।
क्योंकि कुछ पल गुज़ार लिए थे
तुम्हारे साथ—
जहाँ सुकून मिला था
बेहद गहराई में,
लगातार।
अब बिछड़ने के बाद भी
दिल उम्मीद लगाए बैठा है—
कि फिर मिलेंगे,
तुम मेरे पास आओगे,
या मैं तुम्हारे पास।
इसी उम्मीद में
निरंतर तड़पता हूँ,
प्रतीक्षारत हूँ।
प्यार में बसा था,
दर्द में हँसा था।
कितना सहलाता रहा
उसकी यादों को—
मिलते नहीं फिर भी
मन बहलाता रहा।

लम्हा तेरी यादों का: अधूरी मोहब्बत और तन्हाई की दर्दभरी हिंदी कविता Hindi Poem on Memories यह कविता एक ऐसे व्यक्ति की भावनाओं को दर्शाती है जो:
👉 अपने प्यार को भूल नहीं पाता
👉 यादों में सुकून भी ढूंढता है और दर्द भी
👉 उम्मीद करता है कि एक दिन फिर मिलन होगा
यादें यहाँ केवल अतीत नहीं हैं—
👉 बल्कि जीने का सहारा बन जाती हैं
🔥 मुख्य संदेश
अधूरी मोहब्बत भी पूरी जिंदगी पर असर डालती है
यादें दर्द भी देती हैं और सुकून भी
उम्मीद इंसान को जिंदा रखती है
सच्चा प्यार कभी पूरी तरह खत्म नहीं होता !!
Hindi Poem on Memories



इन्हें भी पढ़ें 👉 यादें 

---राजकपूर राजपूत''राज''

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ