अहसास और जीवन की राह — संघर्ष और इश्क पर हिंदी कविता life and love poetry

अहसास और जीवन की राह — संघर्ष और इश्क पर हिंदी कविता life and love poetry


यह कविता जीवन, अहसास, संघर्ष और प्रेम के जटिल अनुभवों को दर्शाती है। इसमें दिखाया गया है कि कैसे इंसान अपने अहसासों और दूसरों के दृष्टिकोण के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करता है। अधिकांश लोग दुनिया को देखकर अपना अहसास बनाते हैं । जिससे भीड़ का निर्माण होता है । पढ़िए इस कविता हिन्दी में 👇

 अहसास और जीवन की राह (कविता)


बहुत टटोलने के बाद उसे लगा—
जीवन भटक रहा है।
कोई कहता है कि
पैसों में जीवन होता है,
कोई कहता है
अपना अहसास अपना होता है।
लोगों ने मनमर्जी चुनी,
बेहतर है अधिक जनश्रुति से
स्वयं का निर्णय।
उसे लगा—
भूखे पेट होए भजन न गोपाला।
टकराव और विरोध बहुत कम था,
लोगों ने तत्क्षण समर्थन किया।
वास्तविक यही था।
समर्थन मिलते ही
उसे चुनाव सही लगा।
सबके अहसास, उसके अहसास एक हैं।
वास्तविक जरूर यहीं था,
सब सही था।
बस उसे नहीं छोड़ना था,
और जरूरी मूल्यों को,
अब वह इंसान नहीं था।


आत्मसंतुष्टि मिलते ही उसने साबित किया—
"मैं सही हूं।"
सबको जोड़ने का प्रयास किया।
जो न माने, उसे तोड़ने का प्रयास किया।
बौद्धिक संघर्ष,
वैचारिक असंतोष का कारण है,
टकराव की उत्पत्ति।
साधारण जीवन भी एक रण है।
प्राथमिक आवश्यकता की पूर्ति के बाद
लोगों ने यहीं जीवन चुना—
समान विचारधारा के बीच में रहना,
बाकी को तोड़ते रहना।

कम नहीं होता,


इश्क में दर्द कम नहीं होता।
समझ लो, मगर कम नहीं होता।
मेरी शिकायत ही मोहब्बत है।
इश्क में बहस कम नहीं होती।
बाजुओं में ताबीज बांध ली, मगर
इश्क में दर्द कम नहीं होता।

कविता का अर्थ 


यह कविता जीवन, संघर्ष और इश्क की जटिलताओं को दर्शाती है। यह बताती है कि प्रेम और अहसासों में हमेशा दर्द और चुनौती मौजूद रहती है, लेकिन यही अनुभव व्यक्ति को गहराई और समझ देते हैं।

 जीवन, संघर्ष और प्रेम का संदेश

जीवन में संघर्ष और विरोध अक्सर अहसासों और सही निर्णय के बीच पैदा होते हैं।
प्रेम में दर्द और बहस भी उसकी सच्चाई को दर्शाती है।
समाज और समान विचारधारा में रहना सरल है, लेकिन जीवन में चुनौतियां और असंतोष हमेशा मौजूद रहते हैं।

life-and-love-poetry








Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ