🌟 सच्चे प्रेम और समर्पण पर हिंदी कविता 

प्रेम एक ऐसा एहसास है, जहाँ दो दिलों के बीच कोई दूरी नहीं रहती। यह कविता उसी सच्चे प्रेम को दर्शाती है, जहाँ एक व्यक्ति अपने प्रिय में खुद को देखने लगता है।

❤️ हमें तुमसे प्यार है (कविता)

हमें तुमसे प्यार है,

इतना हम जानते हैं।

तेरे ख्यालों में जीते-मरते हैं,

इतना हम जानते हैं।

तुम्हें देखे बगैर चैन नहीं,

इतना हम जानते हैं।

अब आ जाओ, ज़िंदगी,

इतना हम जानते हैं।



मैंने प्रेम को समझा,

जैसे तुम्हें समझा—

अपने जैसा।

उन चीज़ों से बचा,

जो मुझे बुरा लगा,

तुम्हें भी बुरा लग सकता है।

मैंने तुम्हें खुद के जैसा समझा।

मैंने प्रेम को समझा,

जैसे तुम्हें समझा।

तुम्हारे विचार मुझमें आने लगे,

जैसे तुम मुझे भाने लगे।

चाहा उसी को, जिसे तुमने चाहा,

तुझमें-मुझमें कोई अंतर न समझा।

मैंने प्रेम को समझा,

जैसे तुम्हें समझा।

Romantic Poetry Hindi


🔍 कविता का भावार्थ

यह कविता सच्चे प्रेम की उस अवस्था को दर्शाती है, जहाँ व्यक्ति अपने प्रिय के विचारों, भावनाओं और पसंद-नापसंद को अपना लेता है।

💞 प्रेम और समर्पण

जब प्रेम सच्चा होता है, तो उसमें कोई भेदभाव नहीं रहता। दो लोग एक-दूसरे में खुद को देखने लगते हैं—यही इस कविता का मूल संदेश है।

🌿 संदेश

यह कविता हमें सिखाती है कि प्रेम में सच्चाई, समझ और सम्मान होना सबसे जरूरी है।