फिर से काम पे लौट जाओ



फिर से काम पे लौट जाओ
सुबह हो गई है अब जाग जाओ

ये सफर है धूप होगी तपन होगी
न कर मलाल अपने सफ़र में लौट जाओ

यहॉं जीना कठिन है मरना आसान
जिंदगी संवरेगी अपनी तलाश में लौट जाओ

और क्या चाहिए तुम्हें पहले पूछो खुद से
जो न मिला कभी उसे छोड़ आगे बढ़ जाओ 

वक्त का सितम ढाने दें तू परवाह न कर
चुनौतियां ऐसी दो लहरों के उस पार जाओ 

-राजकपूर राजपूत